Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 दिसम्बर 2025। श्रीडूंगरगढ़ न्यायालय परिसर में शुक्रवार से चुनावी गहमागहमी शुरू हो गई है एवं अधिवक्ताओं की आम बैठक आयोजित कर चुनाव का निर्णय लिया गया है। बार सचिव ओमप्रकाश मोहरा ने बताया कि शुक्रवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता बार अध्यक्ष सत्यनारायण प्रजापत ने की एवं वरिष्ठ अधिवक्ता भरतसिंह राठौड़, लेखराम चौधरी, बाबुलाल दर्जी, साजिद खान, पूनमचंद मारू, कैलाश सारस्वत, गोपीराम जानूं, ललित मारू, केके पुरोहित, जगदीश भामूं, नारायण जोशी, पुखराज तेजी, रामलाल नायक, जगदीश बाना, राजूराम जाखड़, प्रकाश राजपुरोहित, धमेन्द्र सिंह शेखावत, राधेश्याम दर्जी, रणवीरसिंह खीची, मदन गोपाल स्वामी, सुखदेव व्यास, अबरार, सोहननाथ सिद्ध, ओमप्रकाश मोहरा, ओमनाथ सिद्ध, ओमप्रकाश बारोटिया, ओमप्रकाश मिडल, गोपाल पारीक, अनिल धायल, गणेश मेघवाल, महेन्द्र मोटसरा, जितेन्द्र स्वामी, कैलाश व्यास, संजय बोहरा, हेमराज सोनी, बृजलाल बारोटिया आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 12 दिसम्बर को बार संघ के चुनाव आयोजित करने का निर्णय लिया गया एवं चुनाव अधिकारी के रूप में एडवोकेट कैलाश चंद्र सारस्वत को मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राधेश्याम दर्जी एवं सुखदेव व्यास को सह निर्वाचन अधिकारी मनोनीत किया गया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बैठक के बाद से नामाकंन शुरू हो गए है एवं 5 से 7 दिसम्बर तक नामांकन, 8 को जांच एवं वापसी व आवश्यकतानुसार 12 दिसम्बर को मतदान एवं चुनाव परिणाम जारी किए जाएगें।