Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 दिसम्बर 2021। भारती निकेतन महाविद्यालय में सांस्कृतिक सप्ताह का आयोजन किया गया जिसमें कई प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया। आज समापन समारोह में राजस्थानी गेटअप में बणी ठणी प्रतियोगिता में निकिता व गौरी प्रजापत विजेता रही। फर्स्ट रनर अप हेमा तथा निशा रही तथा सेकंड रनरअप का खिताब प्रीति शर्मा ने हासिल किया। वहीं मिस्टर भारती निकेतन महाविद्यालय का खिताब रणजीत सिंह व हर्ष सोनी ने हासिल किया। इसमें फर्स्ट रनरअप मुकेश कुमार तथा हर्ष राजोतिया रहें। बड़ी संख्या में छात्राओं ने एकल नृत्य प्रतियोगिता में भी भाग लिया व निकिता व अंजना विजेता रही। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. संजय व्यास ने शिक्षा के साथ सहशैक्षिक गतिविधियों के महत्व के बारे में बताते हुए छात्र छात्राओं को इनमें भाग लेने की प्रेरणा दी। व्यास सहित व्याख्याता डॉ. आंनद पुरोहित, संदीप शर्मा, शिवकुमार, हनुमान डेलू, सुभाष चौधरी, कुलदीप शर्मा, राज सर, खेल प्रशिक्षक सिकन्दर सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन छात्रा प्रीति, विद्या, हर्षिता, शिल्पा ने किया। सांस्कृतिक सप्ताह के दौरान विभिन्न गतिविधियों में बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मिस्टर भारती निकेतन में भी कई छात्रों ने भाग लिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बणी ठणी प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में युवतियों ने भाग लिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महाविद्यालय स्टॉफ ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।