Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 जनवरी 2025। श्रीडूंगरगढ़ में किसानों के मूंगफली खरीद के भुगतान में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए पीसीसी सदस्य हरीराम बाना ने शीघ्र भुगतान की मांग करते हुए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजें है। बाना ने बताया कि क्षेत्र में बकाया भुगतान करवाने की मांग को लेकर किसानों में नाराजगी बढ़ रही है। लंबी कतारों में किसान पहले मूंगफली तुलवाई के लिए परेशान हो रहे है व उसके बाद भुगतान नहीं आने से परेशान है उन्होंने कहा कि किसानों के सामने बिल भरने सहित खाद खरीदने व अन्य कार्यों को करने के लिए उन्हें भुगतान की आवश्यकता है। उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। बाना ने उपखंड अधिकारी, जिला कलेक्टर व राजफेड के प्रबंध निदेशक को पत्र देकर किसानों को शीघ्र भुगतान किए जाने की मांग की। बता देवें खरीद 18 नवंबर 2024 को प्रारंभ हुई व 10 दिसंबर 2024 से पहले तक के किसानों का भुगतान किया गया है। उसके बाद से 48 दिन से किसानों का भुगतान नहीं आया है। समिति सदस्यों ने बताया कि 31 दिसंबर तक का भुगतान बना कर भेजा हुआ है व शीघ्र ही भुगतान किसानों के खाते में आने की संभावना है।