Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00-25
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अक्टूबर 2021। दिपावली पर पटाके जलाने के शौकिनों के लिए खुश खबरी जयपुर से आ रही है कि राज्य सरकार ने अब आतिशबाजी पर लगाई गई रोक को हटा लिया है। सरकार के प्रमुख शासन सचिव गृह द्वारा संशोधित परामर्शदात्री जारी करते हुए बताया गया कि अब एनसीआर क्षेत्र को छोड़ कर पूरे राज्य में ग्रीन आतिशबाजी के बेचने एवं चलाने की अनुमति होगी। अब राज्य के निवासी दिपावली, गुरूपर्व व अन्य त्यौंहारों पर रात को 8 से 10 बजे तक, छठ पर्व पर सुबह 6 से 8 बजे तक एवं अंग्रेजी नववर्ष पर रात को 11.55 से 12.30 बजे तक ग्रीन पटाके छोड सकेगें। आम सामान्य नागरिक पटाको के डब्बों पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन कर ग्रीन पटाको की पहचान कर सकेगें। सरकार ने कई शहरों की एयर क्वालिटी इंडेक्स poor या इससे भी खराब होने परवहां पर उस दिन आतीशबाजी चलाने पर रोक लगाने की बात भी कही है।