Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 मई 2026। बिना अनुमति कृषि आदान बेचने और कालाबाजारी, अवैध भंडारण व अधिक मूल्य वसूल करने के खिलाफ विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। ये बात कृषि विभाग के अधिकारियों ने कृषि आदान विक्रेताओं से कही। कृषि मंडी परिसर में खरीफ बुवाई से पहले कृषि विभाग द्वारा कृषि आदान विक्रेताओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न किया गया। कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक कृषि मदनलाल, सहायक निदेशक श्रीडूंगरगढ़ रघुवरदयाल सुथार, सहायक निदेशक मुख्यालय सुरेन्द्र मारू, कृषि अधिकारी मेघराज बंजारा, सहायक कृषि अधिकारी धन्नाराम बेरड मौजूद रहें। सुरेंद्र मारू ने बाजार में कालाबाजारी को लेकर सरकार से सख्त निर्देश प्राप्त होने व कालाबाजारी पाए जाने पर कार्रवाई के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं अधिकारियों ने सभी आदान विक्रेताओं को किसानों को बेचे जाने वाले कृषि आदान की उचित मूल्य पर देने व नियमानुसार उनकी गुणवत्ता रखे जाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने सभी विक्रताओं को विभागीय दिशा निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के लिए पाबंद किया।
प्रशिक्षण में क्षेत्र के कृषि आदान विक्रेता संघ के अध्यक्ष मुखराम गोदारा, उपाध्यक्ष जगदीश पारीक, कोषाध्यक्ष गोपी सियाग सहित सभी दुकानदार शामिल हुए।