Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जुलाई 2022। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स व जयपुर पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वाधान में बाल मेले का उद्घाटन आज सुबह 11 बजे स्कूल प्रांगण में किया गया। बाल मेले का उद्घाटन ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. संतोष आर्य, कन्हैयालाल सिखवाल राजकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल की प्रधानाचार्य विमला गुर्जर, समाजसेवी महावीर माली, शिक्षाविद् हरिराम सहारण, जेपीएस के चैयरमैन पूर्णाराम चौधरी, संचालक कुंभाराम घिंटाला ने किया। इस दौरान कम्प्यूटर टीचर रामवतार व स्कूल का स्टॉफ मौजूद रहा। सभी अतिथियों ने बाल मेले के आयोजन की सराहना की। पूर्णाराम चौधरी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया व कुंभाराम घिंटाला ने सभी का आभार जताया। बच्चों ने हिप-हिप हुर्रे का उदघोष करते हुए मेले की ओर रूख किया। बाल मेले को लेकर बच्चों में जबरदस्त उत्साह नजर आया।

ये कहा अतिथियों ने…

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज के आधुनिक समय में बच्चे तनाव मुक्त हो और खुश रहना सीखें ऐसा प्रयास अभिभावकों को करना चाहिए जिससे वे मानसिक व शारीरिक स्वस्थ हो सकें। ये बात श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स व जयपुर पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित बाल मेले का उद्घाटन करते हुए ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. संतोष आर्य ने कही। आर्य ने कहा कि बाल मेले का आयोजन बच्चों में तनाव को कम करने का सार्थक प्रयास होगा। उद्घाटन करते हुए कन्हैयालाल सिखवाल राजकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल की प्रधानाचार्य विमला गुर्जर ने कहा कि खेल-खेल में सीखने की दिशा में ये सर्वोत्तम कदम है। गुर्जर ने कहा कि नई शिक्षा नीति के अनुसार बच्चों के स्कूली ज्ञान को बाहरी वातावरण से जोड़ने पर जोर दिया जाता है और ऐसे आयोजन इसमें मददगार साबित हो सकते है। उद्घाटन सत्र में समाजसेवी महावीर माली ने कहा कि आज के बालक मोबाइल व टीवी से निकल कर कोई पुस्तक पढ़ सकें इसके लिए बाल मेले का आयोजन सार्थक होगा। उन्होंने कहा कि बच्चे पुस्तकों से जुड़ कर जीवन को समझदार व सुखद बना सकेंगे। जेपीएस संस्थान के पूर्णाराम चौधरी ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ में बाल मेले का नवाचार बच्चों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा जिससे बालक आनंद के साथ शिक्षा से जुड़ने की खुशी महसूस कर सकेंगे। स्कूल के संचालक कुंभाराम घिंटाला ने कहा कि स्कूल में ऐसे आयोजन होने से बच्चों में नई ऊर्जा का संचार हो सकेगा व खेल खेल में सिखना भी सार्थक होगा।

बच्चों ने खाए झूले और लुफ्त उठाया चाट और आइसक्रीम का।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाल मेले के उद्घाटन के बाद ही बच्चों ने जमकर झूले खाए और चाट व आइसक्रीम का लुफ्त उठाया। श्रीडूंगरगढ़ में पहली बार आयोजित हो रहें बाल मेले में बच्चों का उत्साह देखने योग्य था।

शाम को होंगे ये आयोजन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एक दिवसीय बाल मेले में आज शाम 3 बजे से 5 बजे तक बच्चों के लिए डांस प्रतियोगिता और पेंटिग प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रतियोगिताओं में पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा। बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए लोकनृत्य भवई की प्रसिद्ध नृत्यांगना नव्या भटनागर उपस्थित रहेगी। नव्या स्वंय सर पर एक दर्जन से अधिक घड़े रख कर अपनी परफॉरमेंस देगी। इस आयोजन में पूरे क्षेत्र से सभी बच्चे अपने अभिभावकों के साथ आमंत्रित है। बता देवें बाल मेले में सभी बच्चों के लिए सभी झूले फ्री है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाल मेले का उद्घाटन किया डॉ. संतोष आर्य, प्रधानाचार्य विमला गुर्जर, समाजसेवी महावीर माली, स्कूल के पूर्णाराम चौधरी, कुभांराम घिंटाला ने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बच्चों में झूलों के लिए जबरदस्त उतसाह है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बच्चों ने हिप हिप हुर्रें का उद्घोष किया, बच्चों में जबरदस्त उत्साह है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बच्चों ने लाइन लगा कर खा रहें झूले।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूरे स्कूल प्रागंण को गुब्बारों व सजावटों से सजाया गया है।