Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 अक्टूबर 2024। किसी के घर में आरओ लगाकर लौट रहें एक युवक का टूल बैग गांव बापेऊ से बाना के बीच कहीं गिर गया है। कालूबास निवासी युवक सुमित प्रजापत ने बताया कि उसके औजार जिसमें आरओ का सामान, ड्रील, हथौड़ी, टूल किट आदि सामान से भरा सफेद रंग का बैग कहीं गिर गया है। सुमित ने बताया कि वह सोनियासर गोदारान में किसी के यहां काम कर लौट रहें थे तो बैग बाइक की साइड में लटकाया हुआ था। बापेऊ तक बैग टंगा था और जब बाना से श्रीडूंगरगढ़ की सड़क पर चढें तो देखा बैग नहीं है। सुमित ने बैग ढूंढने का प्रयास भी किया परंतु बैग नहीं मिला। उन्होंने ग्रामीणों व इस सड़क मार्ग से आने जाने वाले राहगिरों से बैग मिलने पर 7878589776 पर संपर्क करने का आग्रह किया है। किसी भी क्षेत्रवासी को कहीं बैग मिले तो वे बड़े त्योहार के दिन एक भलाई का कार्य करते हुए सुमित की रोजी रोटी से जुड़े सामान का बैग लौटाकर क्षेत्र में अच्छाई बढ़ाने में सहायक बन सकेंगे।