Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
1f658bfe-d765-42be-8ac2-174c9d0c6822
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अप्रैल 2026। आज के समय में भी समाज में ऐसे लोगों की कमी नहीं जो किसी दूसरे का माल रखना पाप समझते है और उसे उसके मालिक तक पहुंचाने के अनेक प्रयास भी करते है। आज शहर में दो युवाओं ने ईमानदारी की एक मिसाल पेश की है। बाजार में बुधवार सुबह करीब 11 बजे किसी ऑटो से गिरा एक काले रंग का अटैचीनुमा बैग सड़क पर युवा महेंद्र रेगर व मुकेश प्रजापत को मिला। बैग खोल कर देखा तो बैग में 500-500 की एक गड्डी सहित 60 हजार रूपए नगदी, सोने के आभूषण, कपड़े व जरूरी कागजात निकले। दोनों युवाओं ने मानवीयता के उच्च आदर्शों को प्रस्तुत करते हुए, तुरंत बैग मालिक की तलाश प्रारंभ कर दी। महेंद्र ने बताया कि उन्होंने व्यापार मंडल के संजय कुमार करनाणी से संपर्क किया। संजय कुमार ने बैग मालिक का पता लगाया और बिग्गाबास में उनके निवास स्थान पर ही बैग मालिक कालूबास निवासी रमेश कुमार मूंधड़ा को लौटा दिया गया। करनाणी ने दोनों युवकों की सराहना की और बैग प्राप्त करने पर बैग मालिक रमेश कुमार ने दोनों का बार बार आभार जताया।