Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 जून 2021। रविवार को एक दिन में सर्वाधिक टीके लगाने वाले जिले के रूप में बीकानेर ने नया रिकॉर्ड बनाया है और जिले भर में 193 केन्द्रो पर 34279 टीके लगे। इस रिकॉर्ड में श्रीडूंगरगढ़ टीकाकरण में नोखा बीकानेर खाजूवाला से पिछड़ गया है और श्रीडूंगरगढ में रविवार को 4426 टीके लगे। रविवार को हुए वैक्सीनेशन में नोखा ने भी एक नया रिकॉर्ड कायम किया है और एक ही सेंटर पर सर्वाधिक टीके लगाने का खिताब अपने नाम किया। नोखा में एक सेंटर पर 1500 से ज्यादा टीके लगाए गए व नोखा में कुल 7313 टीके लगाए गए। ऐसे में आज नोखा प्रशासन व चिकित्सा विभाग की सर्वत्र सराहना हो रही है। खाजूवाला भी श्रीडूंगरगढ़ से आगे रहा और खाजूवाला 6218 टीके लगाए गए। रविवार को बीकानेर शहर में 7673, बीकानेर ग्रामीण 3632 टीके, कोलायत 2964, लूणकरणसर 2054 टीके लगाए गए।
बता देवें आज क्षेत्र में तीन स्थानों पर 18 प्लस व तीन स्थानों पर 45 प्लस का टीकाकरण होगा। सभी स्थानों पर ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन होगा तथा कोविशिल्ड के डोज लगेंगे। 18 प्लस आज टीका लगवाने सुरजनसर, बाना, सोनियासर मिठिया पहुंच कर टीकाकरण करवाएं। वहीं 45 प्लस को सीएससी श्रीडूंगरगढ, पूनरासर, दुलचासर में टीकाकरण किया जाएगा। बता देवें कोवैक्सिन के दूसरे डोज का बड़ी संख्या में नागरिक इंतजार कर रहें है।