Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octtt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 फरवरी 2024। माघ दशमी को श्रीडूंगरगढ़ के बिग्गाबास स्थित बाबा रामदेव मंदिर में मेला भरा व श्रद्धालु श्रीडूंगरगढ़ सहित आस पास गांवो से भी दर्शन करने पहुंचे। मेले में उठाईगिरे सक्रिय रहें व एम महिला के गले से चेन चोरी का मामला पूर्व में दर्ज हुआ और अब थाने में एक युवक की मोटरसाइकिल चोरी की वारदात सामने आई है। गांव बेनीसर निवासी 25 वर्षीय प्रेमनाथ पुत्र सोहननाथ सिद्ध ने पुलिस कि वह 19 फरवरी की दोपहर 1 बजे रामदेवजी के मेले में श्रीडूंगरगढ़ आया। रामदेवजी मंदिर के पास ही बने हनुमानजी मंदिर के नजदीक मोटरसाइकिल खड़ी कर दर्शन करने गया। थोड़ी ही देर में वापस आया तो बाइक अपने स्थान से नदारद थी। आस पास पूछताछ करने का प्रयास किया परंतु मोटरसाइकिल नहीं मिलने पर पीड़ित ने थाने पहुंच कर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवा मोटरसाइकिल बरामद करवाने की मांग की।