Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 नवंबर 2023। देवउठनी एकादशी पर आज बाबा श्याम का जन्मोत्सव श्याम भक्तों द्वारा धूमधाम से मनाया जा रहा है। आड़सर बास के श्याम मंदिर को गुब्बारों व फूलों से सजाया गया। बाबा का सुदंर श्रृंगार किया गया है। अलसुबह से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंच कर धोक लगाई व बाबा के दर्शन किए है। भक्तों ने पेड़े, लड्डू व चूरमे का प्रसाद भोग लगाकर वितरित कर रहें है। दिनभर मंदिर में जयकारों के बीच भजन कीर्तन जारी रहा। शाम को महाआरती में बड़ी संख्या में श्याम भक्त भाग लेंगे। शाम को अनेक स्थानीय कलाकार भजनों की प्रस्तुतियां देंगे और मंदिर में रात को 10 बजे 21 पोंड के केक का भोग बाबा को लगाया जाएगा। विभिन्न घरों में भी श्याम बाबा की झांकिया सजाकर भजन कीर्तन के आयोजन किए गए है। श्याम श्रद्धालुओं के सोशल मीडिया पर भी बाबा का जन्मोत्सव ट्रेंड कर रहा है।
एजी मिशन स्कूल में मनाया बाबा का जन्मोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुरूवार को एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में श्याम बाबा का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के प्रिंसिपल डॉ रजनीश कौशिक ने बाबा के जन्म सहित पूरी जानकारी दी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि श्याम बाबा महाभारत के युद्ध में बर्बरीक की भूमिका में थे। बर्बरीक किस प्रकार से खाटू श्यामजी कहलाए व कलयुग के लिए उन्हें क्या वरदान मिला के बारे में बच्चों को विस्तार पूर्वक बताया। कार्यक्रम का प्रारंभ श्याम बाबा के माल्यार्पण व दीपक जलाने के साथ केक काटकर किया गया। निपेक्षा पांडया एंड टीम ने बाबा के भजनों पर सुंदर प्रस्तुतियां दी। विद्यालय के संरक्षक उदाराम चौधरी भी कार्यक्रम में शामिल हुए व बाबा का जयकारा लगाया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मन्दिर की भव्य सजावट की गई है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आडसर बास में स्थित बाबा के मंदिर में किया बाबा का सुंदर श्रृंगार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया बाबा का जन्मोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भजन कीर्तन के साथ लगाए जयकारे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्याम भक्तों ने घरों में भी धूमधाम से बाबा का जन्मोत्सव मनाया।