Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
2023-specil
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अक्टूबर 2025। मंगलवार सुबह पूनरासर धाम में बाबा का दिव्य श्रृंगार किया गया। अलसुबह की आरती में हजारों श्रृद्धालु शामिल हुए। ज्योत आरती के साथ मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा। शरद पूर्णिमा के दो दिवसीय मेले में बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू सहित, हरियाणा, पंजाब व प्रदेश भर से श्रद्धालु पूनरासर पहुंचे व धोक लगा रहें है। भक्त बाबा को चूरमे, लड्डू का भोग बाबा को लगा रहें है। पुजारी ट्रस्ट के महावीर बोथरा ने बताया कि मंगलवार सुबह ब्रह्म मुहूर्त में बाबा का विशेष श्रृंगार किया गया। निज मंदिर सहित मंदिर परिसर को फुलों से सजाया गया। श्रीडूंगरगढ़ से बड़ी संख्या में पदयात्रियों ने आज सुबह मंदिर पहुंच कर बाबा के दर्शन किए। सोमवार सुबह व रात को पूनरासर में झमाझम बरसात हुई। परंतु भारी बरसात भी श्रद्धालुओं के लिए रूकावट नहीं बन सकी और दुगुने जोश के साथ जमकर जयकारे लगाते हुए श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर अपनी मन्नतें मांगी। रात 12 बजे आरती की गई और बाबा को 1100 किलो दूध की खीर का भोग लगाया गया। सोमवार को दिन भर मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। अनेक सवामणियों के प्रसाद भी किए गए। श्रद्धालुओं ने खेजड़ी बालाजी के दर्शन कर अपनी मन्नतों की मोलियां बांधी। मंगलवार को मेले का दूसरा व अंतिम दिन है। श्रीपूनरासर हनुमानजी ट्रस्ट की ओर से श्रीराम भोजनालय, गंगाजल कासनियां चेरिटेबल ट्रस्ट बेंगलूरू की ओर से सावित्री भवन में, पुजारी परिवार की ओर से जयराम धर्मशाला में भक्तों के लिए भंडारे के आयोजन किए गए है। श्रीपूनराससर हनुमानजी ट्रस्ट के ट्रस्टी बजरंगलाल शर्मा ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से मंदिर परिसर में छाया पानी की व्यवस्था के साथ ही मेले में आए श्रद्धालुओं के ठहरने, भोजन व स्नान की विशेष व्यवस्थाएं ट्रस्ट द्वारा की गई। उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा व सीओ निकेत पारीक ने मेले में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं सेरूणा एसएचओ पवन कुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में उपस्थित पुलिसकर्मी मेले में व्यवस्था बनाए रखने में जुटे है।
शरद पूर्णिमा के दिन तीन किलो सोने के चोले से होता है बाबा श्रृंगार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शरद पूर्णिमा मेले के मुख्य दिन का बाबा का तीन किलो सोने से श्रृंगार किया जाता है। आज सुबह पुजारी ट्रस्ट द्वारा द्वारा यही सोने का चोला पहना कर बाबा की मूर्ति का श्रृंगार किया गया। ट्रस्ट के महावीर बोथरा ने बताया कि 2007 में आतंकवादी गतिविधि होने के पश्चात एसपी कार्यालय बीकानेर के दिशा निर्देशों के अनुसार पुजारी ट्रस्ट ने सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मंदिर परिसर में 31 क्लास सर्किट कैमरे लगाए है। जिससे पूरे मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की जा सकी है। वहीं मंदिर से बाहर एवं धर्मशाला में भी 24 कैमरे लगाए गए है। इस प्रकार कुल 55 कैमरों से सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता कर, इसे मजबूत किया गया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूनरासर धाम में हनुमानजी की मूर्ति पर तीन किलो सोने का चोला पहनाकर किया गया श्रृंगार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंदिर परिसर को फुलों से सजाया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रात 12 बजे आरती कर लगाया बाबा को पुजारी ट्रस्ट द्वारा 1100 किलो दूध की खीर का बनाकर भोग लगाया गया, खीर का प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खेजड़ी बालाजी मंदिर में बांधी मन्नतों की मोलियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खेजड़ी बालाजी परिसर में हुई विशेष ज्योत आरती।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बरसात ने परेशान किया परंतु बाबा के भक्तों ने जयकारों के साथ किए दर्शन।