Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 सितंबर 2024। भादवे का प्रसिद्ध पूनरासर मेला आज पूरे परवान पर है। अलसुबह से अब तक भारी जनसैलाब उमड़ा है। सुबह की महाआरती से लेकर अब तक लाखों श्रद्धालुओं ने मंदिर में माथा टेका और बाबा के दर्शन किए है। बाबा को स्वर्णजड़ित चोला पहनाकर भव्य श्रृंगार किया गया है। मंदिर को भी देशी विदेशी फुलों से सजाया गया है। बाबा को छप्पन भोग लगाया गया व लाखों श्रद्धालुओं ने चूरमे का भोग लगाया है। खेजड़ी बालाजी के दर्शन कर भक्तों ने मोली बांधकर मन्नतें मांगी। हनुमान चालीसा, रामचरित मानस के पाठ सहित अनेक धार्मिक अनुष्ठान जारी रहें। भक्तों के रेले का मंदिर के बाहर तक गलियों में भी कतारें लगी रही। लोगों ने दर्शन के लिए लंबा इंतजार किया वहीं मंदिर के बाहर टेंट नहीं लगे होने से गांव के कुछ युवाओं ने व्यवस्थाओं को लेकर असंतोष जताया है। युवाओं ने बताया कि गर्मी में कुछ यात्री चक्कर खाकर गिर पड़े है। ग्रामीणों ने पंचायत व प्रशासन द्वारा भी यात्रियों के लिए व्यवस्थाएं किए जाने की बात कही।
वहीं पुजारी ट्रस्ट ने बताया कि मेले में पुजारी ट्रस्ट द्वारा विभिन्न व्यवस्थाएं की गई है। ट्रस्ट के मंत्री महावीर बोथरा ने बताया कि पुजारी ट्रस्ट द्वारा परंपरा के अनुसार 20 क्विटंल आटा, 20 पींपे घी, 3 क्विंटल शक्कर श्रद्धालुओं को नि:शुल्क उपलब्ध करवाई गई है। प्रदेश भर में ये एकमात्र मंदिर है जहां पुजारी परिवार की परंपरा है कि भक्तों के चूरमे के लिए सामग्री फ्री उपलब्ध करवाई जाए। बोथरा ने बताया कि मंदिर परिसर के 76 जनरल कक्षों में से एक भी कक्ष का यात्री से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता है। 32 एसी कमरे है जिनमें केवल एसी की बिजली का चार्ज भक्तों से लिया जाता है। मंदिर परिसर में जगह जगह टेंट लगाए गए है जिससे यात्रियों को छाया मिल पाए। पांच ठंडे पानी के टैंकरों की सुविधा, जगह जगह शिकंजी की राहत श्रद्धालुओं द्वारा दी रजा रही है। पुजारी ट्रस्ट की ओर से चल रहें भंडारे में करीब 25 हजार भक्तों ने भोजन ग्रहण किया है। बता देवें इनके अतिरिक्त भी अनेक सेवा संगठन सेवाएं दे रहें है।

जताया आभार, उपखंड अधिकारी मौके पर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुजारी ट्रस्ट ने उपखंड अधिकारी उमा मित्तल, सीओ निकेत पारीक, तहसीलदार राजवीरसिंह कड़वासरा, सेरूणा एसएचओ पवन कुमार सहित जिला प्रशासन से मौजूद सभी अधिकारियों व पुलिस जवानों का आभार जताया है। महावीर बोथरा ने कहा कि मेला शांतिपूर्ण संपन्न हो रहा है और प्रशासन का पूरा सहयोग मिल रहा है। राउमावि की गाईड बबली मीणा की अगुवाई में गाइड बालिकाओं ने मेले में अपनी सेवाएं दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्वर्णचोला पहनाकर किया बाबा का श्रृंगार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखंड अधिकारी उमा मित्तल दिन भर मौके पर रही, लिया जायजा, रखी निगरानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सीओ नीकेत पारीक दल बल के साथ मौके पर है मौजूद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाबा को लगाया छप्पन भोग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंदिर परिसर के बाहर भी लगी है लंबी कतारें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंदिर परिसर में भक्तों की कतारें, पंक्तिबद्ध हो रहें है दर्शन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूनरासर में उमड़ा बाबा की भक्ति का सैलाब।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चारों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लाखों लोगों ने किए बाबा के दर्शन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रदेश ही नहीं बाहरी राज्यों से आए श्रद्धालु।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दर्शन के लिए लगी है लंबी कतारें, पुलिस प्रशासन व सेवादार जुटे है व्यवस्थाओं में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राउमावि की गाईड बबली मीणा की अगुवाई में गाइड बालिकाओं ने मेले में अपनी सेवाएं दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिला व पुरूष श्रद्धालु उमड़े बाबा के दर्शन करने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दर्शनार्थी अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बेहाल करने वाली गर्मी पर भारी है आस्था।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देशी विदेशी फुलों से सजाया मंदिरों प्रांगण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंदिर के बाहर दूर तक लगी है दर्शनार्थियों की कतारें, ग्रामीण युवाओं ने जताया असंतोष।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यात्रियों के लिए व्यापक व्यवस्थाओं की मांग की ग्रामीणों ने।