Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 26 जुलाई 2020। कोरोना (Coronavirus)से संक्रमित रोगियों की इम्युनिटी बढ़ाने के लिए उन्हें हल्दी वाला दूध और आयुर्वेदिक मिश्रणों का विशेष काढ़ा पीने को दिया जा रहा है. दिल्ली के छतरपुर स्थित राधा स्वामी सत्संग ब्यास में बनाए गए सरदार पटेल कोविड केयर सेंटर (Sardar Patel Covid Care Center) में रोगियों को सुबह आयुर्वेदिक काढ़ा और शाम को हल्दीयुक्त दूध दिया जा रहा है. केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने रविवार को राधा स्वामी सत्संग ब्यास सरदार पटेल कोविड केयर सेंटर (एसपीसीसीसी) का भ्रमण किया और केन्द्र में कोविड-19 प्रबंधन की स्थिति की समीक्षा की

राधा स्वामी सत्संग ब्यास (आरएसएसबी) को 10,200 बिस्तर वाले ‘सरदार पटेल कोविड केयर सेंटर’ के रूप में विकसित किया गया है.

डॉ. हर्षवर्धन ने कहा, “भारत का क्लीनिकल प्रोटोकॉल व्यापक परीक्षण के माध्यम से जल्दी खोज, निगरानी, मामलों के त्वरित चिह्नंकन और चिकित्सा प्रबंधन पर केन्द्रित है. इसके परिणाम स्वरूप यहां 2.66 प्रतिशत की सबसे कम मृत्यु दर रही है. हमारी सफलता सुधार दर में भी देखी जा सकती है, जो 5.3 लाख मरीजों के स्वस्थ होने के साथ लगभग 63 प्रतिशत है.”