Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
IMG-20191109-WA0025
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 9 नवम्बर 2019। आज अयोध्या फैसले आने का इंतजार बेसब्री से श्रीडूंगरगढ कस्बे में भी हो रहा है। बाजार सामान्य है और लोग रोजाना की तरह अपने काम काज में लगे है। कस्बे में प्रशासन मुस्तैद है, और धारा 144 शुक्रवार शाम ही लगा दी गयी। उपखण्ड अधिकारी राकेश कुमार न्यौल और सीओ प्रवीण सुडां स्वयं सुरक्षा व्यवस्था में अपने लवाजमे के साथ मुस्तैद है। जवानों के अवकाश रद्द कर दी गयी और सभी वर्दी में तैनात है। जवानों के हथियार सजे हुए है और गाड़ियाँ भी तैयार खड़ी है। प्रशासन ने लॉ एण्ड ऑर्डर को कायम रखने के लिए प्रतिबद्ध नजर आ रहा है। प्रशासन ने 108 को भी अर्लट कर दिया गया है। मोबाइल वैन भी गश्त पर निकली हुई है और सुरक्षा व्यवस्था की जांच कर रहे है। सोशल मीडिया पर भी प्रशासन नजर रखें हुए है।
इस फैसले से जहां स्थिति देश भर में एहतिहात के तौर पर मुस्तैदी का बना हुआ है। शिक्षा विभाग के कारण आज पूरे जिले के बच्चे परेशान हुए है। बच्चे तैयार होकर घरों से निकल गये। कई तो स्कूल जाकर वापस लौटे निजि स्कूलों के वाहन बच्चों को ले आए व वापस तुरंत घर पहुंचा कर आये। इससे खासी परेशानी हुई। अभिभावकों की शिकायत रही कि जब मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये और कई जिलों में भी रात को या अलसुबह ही अवकाश की घोषणा कर दी गयी परन्तु हमारे जिले में ये देरी से आदेश आने से स्कूलें खुल गयी थी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सत्यनारायण गोदारा कस्बे में गश्त पर है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लगातर गश्त पर पुलिस प्रशासन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिले में अवकाश की घोषणा में देरी से विद्यार्थियों ने झेली परेशानी।