Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 मार्च 2022। अगर आप किसी रोग से पीड़ित है तो वार्ड एक में अंबेडकर कॉलोनी में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में निःशुल्क जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन का लाभ उठा सकते है। शिविर में ब्लॉक सीएमएचओ व सीनियर फिजिशियन डॉ. संतोष आर्य व डॉ. अर्पित गोदारा अपनी सेवाएं दे रहें है। शिविर आयोजक राजस्थान पत्रिका व आपणो गांव सेवा समिति के सयुंक्त तत्वाधान में किया जा था है। समिति के सभी सेवादार यहां अपनी सेवाएं दे रहें है तथा प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र के सहयोग से यहां दोपहर 1 बजे तक जांच एवं परामर्श शिविर की सेवाएं दी जाएगी। इस शिविर में मुख्य रूप से ब्लड प्रेशर, शुगर, जोड़ो का दर्द, चर्म रोग एवं मौसमी बीमारियों से संबंधित रोगों की जांच व निःशुल्क परामर्श दिया जाएगा। शुगर, बीपी और ईसीजी जांच की सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध रहेगी। शिविर में कोविड टीकाकरण भी किया जा रहा है। संजय पारीक ने बताया कि शिविर में समिति अध्यक्ष मनोज डागा, मदन सोनी, विनोद तोलम्बिया, जयप्रकाश सारस्वत, श्याम सेन, दीनदयाल प्रजापत, समाजसेवी तुलसीराम चोरड़िया, प्रधानाध्यापक सोहनलाल गोदारा उपस्थित है तथा शिविर व्यवस्थाएं देख रहें है।