Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000001
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जून 2024। बीकानेर लोकसभा चुनाव में 9-10-11वें राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है। यहां नौवें राउंड तक कुल मतदान में भाजपा को 3,04,831 वोट मिले है वहीं कांग्रेस को 2,67,555 वोट मिले है। इस राउंड के अंत में भाजपा 37,276 वोट की लीड मिल गई है। वहीं 10वें राउंड में भाजपा को 337690 वोट मिले है और कांग्रेस को 298233 वोट मिले है। भाजपा यहां 39457 वोटों से आगे हो गई है। दसवें राउंड तक कुल 6,58,982 मतों की हुई गिनती हो गई है। वहीं 11वें राउंड में भाजपा को 3,67,748 वोट मिले तथा कांग्रेस को 3,27,877 वोट मिले है। 11वें राउंड तक कुल 7,21,305 वोटों की गिनती हो गई है। यहां भाजपा 39,871 वोटों से लीड कर रही है। राजस्थान में भाजपा ने तीन सीट जीत ली है। अजमेर में भाजपा के भागीरथ चौधरी ने जीत हासिल कर ली है। जयपुर शहर से मंजू शर्मा ने सीट जीत ली है। वहीं राजसमंद से महिमा कुमारी ने विजय हासिल कर ली है। वहीं गुजरात के गांधीनगर से अमित शापह पांच लाख से अधिक वोटों से जीत गए है।