Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जुलाई 2023। प्रदेश भर में 1 अगस्त से राशन डीलर हड़ताल पर उतर रहें है। श्रीडूंगरगढ़ राशन डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष एलएन तावणियां ने कहा कि सरकार ने 6 महीने से कमीशन नहीं दिया है और क्षेत्र के 104 डीलरों के घर चलाना मुश्किल हो गया है। सरकार तुरंत कमीशन देवें और इसी के साथ 9 सूत्रीय मांग पत्र दिया जाएगा। तावणियां ने बताया कि डीलर को 30 हजार रूपए मानदेय देने व अन्नपूर्णा के फूड पैकेट बांटने पर प्रति बैग 30 रूपए कमीशन देने सहित 9 सूत्रीय मांगो को लेकर क्षेत्र के सभी राशन डीलर राशन वितरण का बहिष्कार करेंगे। इसी संबंध में श्रीडूंगरगढ़ पुस्तकालय में कल एसोसिएशन के सदस्यों की बैठक भी होगी। बता देवें 1 अगस्त से राज्य के 27 हजार उचित मूल्य दुकानदारों की हड़ताल का ऐलान कर दिया गया है। बता देवें प्रतिमाह की भांति इस माह भी कल 30 जुलाई को श्रीडूंगरगढ़ कस्बे का बाजार बंद रहेगा। व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्यामसुंदर पारीक व महामंत्री संजय कुमार करनाणी ने बताया कि किसी व्यापारी ने मंडल के नियम का उल्लघंन किया तो भविष्य में उस व्यापारी को जरूरत होने पर मंडल द्वारा सहयोग नहीं दिया जाएगा।