Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2025-01-12 at 21.36.45
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र में चोरों ने गांव-शहर, खेत-ढाणी, सरकारी व गैर सरकारी संपत्तियों को धड़ल्ले से नुकसान पहुंचाने की वारदातों को अंजाम दे रहें है। रोही समंदसर से अज्ञात चोरों ने 33 केवी बिजली लाईन के एल्युमिनियम के तार चोरी कर लिए है। एल एंड टी कन्सट्रक्शन कंपनी के कर्मचारी निरंजन कुमार ने शेरूणा थाने में मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि उसकी कंपनी द्वारा मणकरासर द्वितीय जीएसएस के काम के लिए 33 केवी लाईन का कार्य किया गया। बिजली विभाग द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि समंदसर के खेतों के अंदर बनी हुई 33 केवी लाईन का एल्युमिनियम तार चोरी हो गया है। कार्मिक ने बताया कि इसी 33 केवी लाइन में ये चोरी दूसरी बार हुई है। 10 दिसंबर 2024 को चोरी हुए तार की लंबाई 2200 मीटर थी तथा  9 जनवरी 2025 को चोरी हुए तार की लंबाई 2550 मीटर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल आवड़दान को सौंप दी है।