Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 दिसंबर 2023। शुक्रवार को जिस घर में दो युवकों के विवाह के मंगल गीत गूंज रहें थे आज सुबह वहीं ह्रदय विदारक चीख पुकार मची है। देर रात हुए एक दर्दनाक हादसे के बाद कई घरों में ही नहीं कई गांवो में मातम पसर गया है। गांव बंधनाऊ, बीरमसर, सुरजनसर ही नहीं गांव बाना व मूंडसर में भी शोक की लहर छा गई है। देर रात आड़सर से भादासर के बीच एक कार के ट्रक से टकरा जाने से कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार तीन बच्चे बीरमसर निवासी 12 वर्षीय सांवरमल पुत्र मूलाराम, 13 वर्षीय नाथेश पुत्र मोहनराम व सुरजनसर निवासी 5 साल का भावेश पुत्र चेतनराम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इन्हें लेने आया बंधनाऊ निवासी मामा गोपीराम पुत्र भीखाराम सारण की बीकानेर पीबीएम पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। हादसे में निशा, शीया, कालूराम, कृष्णा, तमन्ना, अनीता, विमला व संतोष को बीकानेर रेफर किया गया। इनमें से तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल है और पीबीएम में वेंटिलेटर पर जीवन के लिए संघर्ष कर रहें है। चार एंबुलेंस से घायलों व मृतकों को अस्पताल लाया गया तो हर कोई स्तब्ध हो गया है।
बंधनाऊ में मचा कोहराम, जिसका विवाह था उसे भी किया भर्ती।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इस भीषण दुर्घटना के बाद गांव बंधनाऊ में कोहराम मच गया है। कल तक जहां मंगलगीत गूंज रहे थे वहां आज ह्रदय विदारक क्रदंन से हर किसी की आंख नम हो गई है। गोपीराम अपने भतीजे राजू व संतोष के विवाह के लिए अपनी दो बहनों व एक भानजी को लेने शुक्रवार को गांव से निकला और देर रात उसकी मौत की खबर गांव पहुंची। दिल्ली में कपड़े के व्यापारी गोपीराम के तीन मासूम बच्चे है और तीनों 7 वर्ष से कम अल्पायु के है। मृतक गोपी के दो भतीजों का विवाह आगामी 7 दिसबंर को होने वाला था और एक बारात बाना तथा एक बारात को मूंडसर जानी थी। दुर्घटना के बाद बंधनाऊ से अनेक जने अस्पताल पहुंचे और इसमें कुछ ही दिनों में वर बनने वाला राजू भी अस्पताल पहुंचा। अपने प्रियजनों को घायल व मृत देखकर उसे गहरा मानसिक आघात लगा और उसे भी पीबीएम में भर्ती करवाए जाने की जानकारी मिली है। मृतक गोपी के भाईयों का, घर की महिलाओं का हाल बेहाल है और ग्रामीण उन्हें सांत्वना व दिलासा दे रहें है। उनका क्रंदन अनेक रह रह कर हर एक ह्रदय को चीरकर निकल रहा है।

हर एक आंख नम है, हर गांव में काल के इस क्रुर प्रहार को कोस रहें है लोग।  

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दर्दनाक हादसे के बाद सभी घायलों व मृतकों को उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया है। कुछ देर पहले यहां सरदारशहर पुलिस पहुंची है और मृतक तीनों बच्चों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। गांव बीरमसर व सुरजनसर से मृतक बच्चों के परिजन व ग्रामीण पहुंचे हुए है। हर कोई नम आंखें लिए नि:शब्द खड़ा है। दोनों गांवो में मातम पसर गया है और दुर्घटना के लिए ग्रामीण काल के क्रुर प्रहार को कोस रहें है।

पुलिस कर्मी भी हो गए व्यथित, जागरूकता की अपील। 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हादसे की सूचना पर सीओ श्रीडूंगरगढ़ गोमाराम जाट भी मौके पर पहुंचे और जाट सहित वहां खड़ा हर एक पुलिस कर्मी हादसे की गांड़ी के हालात व घायलों को देखकर व्यथित हो गया। जाट ने नागरिकों से अपनी जान की कीमत समझने और वाहन चलाने के दौरान अपने घर परिवार को याद रखने की अपील की है। जाट ने कहा कि आज कई गांवो में मातम पसर गया है और कई घरों की खुशियां गम में तब्दील हो गई है। शादी ब्याह का समय है और एक ही वाहन में क्षमता से अधिक सवार होने के दृश्य अमूमन नजर आते है। वाहन चालक जहां तक संभव हो परिवार व बच्चों के साथ सफर दिन में ही करें और एकसाथ क्षमता से अधिक सवार नहीं लेवें। चालक स्पीड का भी ध्यान रखें और सचेत होकर वाहन चलाएं ताकि ऐसे दु:खद दृश्य देखने से बचा जा सकें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मृतक गोपीराम सारण तीनों मासूम बच्चों का पिता था और दिल्ली में कपड़ो का प्रतिष्ठित व्यापारी था।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार के केवल अवशेष बचे है, हादसे में हुई चकनाचूर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चार एंबुलेंस से पहुंचाया घायलों व मृतकों को अस्पताल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अस्पताल के बाहर पहुंचे ग्रामीण, हर एक का मन था व्यथित।