Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 नवंबर 2022। तहसील के गांव हेमासर में एक परिवादी के पड़ौसी आए दिन लड़ाई झगड़े पर उतारू हो जाते है और परेशान परिवादी थाने पहुंचा तो आरोपी वहां भी झगड़े पर उतारू हो गए। ऐसे में पुलिस ने दो जनों को शांति भंग के आरोप में धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। हैड कांस्टेबल आवडदान ने बताया कि कि गांव हेमासर में घर के आगे रैम्प बनाने के विवाद में पड़ोसियों द्वारा झगड़ा करने की स्थिति में परेशान गोविंदराम थाने पहुंचा और अपनी परिवाद दी। इस पर पुलिस ने आरोपी हेमासर निवासी 42 वर्षीय शिवशंकर व 38 वर्षीय मनोज पुत्र गिरधारीराम ब्राह्मण को थाने बुला कर समझाइश का प्रयास किया। लेकिन दोनो आरोपी थाने में ही उत्तेजित हो गए और परिवादी को बाहर आते ही देख लेने की धमकी देते हुए मरने मारने पर उतारू हो गए। ऐसे में दोनों को गिरफ्तार कर कर लिया गया। दोनो को न्यायालय में पेश किया गया वहां से दोनो को पाबंद करते हुए जमानत दी गई।