Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 मई 2023। क्षेत्र में कस्बे सहित ग्रामीण अंचल में लगातार जमीन के विवाद बढ़ रहें है और आए दिन नागरिक थाने पहुंच कर धोखाधड़ी से जमीन हड़प लेने के आरोप लगाते हुए मामले दर्ज करवा रहें है। गांव तोलियासर निवासी कन्हैयालाल पुत्र कुंभाराम राजपुरोहित ने मोहनराम पुत्र पन्नाराम कुम्हार के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि आरोपी ने फर्जी दस्तावेज तैयार करवा कर धोखाधड़ी करते हुए मेरे भूखंड पर कब्जा करने की कोशिश की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई हेतराम के सुपुर्द कर दी है।