Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octttttttttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 मई 2024। आज अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस जब चारों और पारिवार के महत्व को बताने वाले मैसेज से सोशल मीडिया अटा पड़ा है। वहीं क्षेत्र में लगातार बढ़ रहें संपत्ति विवादों में एक भाई ने अपने भाई व पिता के खिलाफ थाने में जान से मारने का प्रयास करने व धमकी देने का मामला दर्ज करवाया है। गांव इंदपालसर सांखलान निवासी कैलाश पुत्र दुलाराम जाट ने अपने भाई प्रभुराम व पिता दुलाराम पुत्र नत्थाराम जाट के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि वह खेत में ढाणी बनाकर रहता है और उसका भाई व पिता संपत्ति विवाद के चलते उससे रंजिश रखते है। आरोपी आए दिन जान से मारने की धमकी देते रहते है। 25 अप्रैल 2024 को वह सुबह 8.30 बजे वह अपनी मोटरसाइकिल लेकर खेत से गांव आने के लिए रवाना हुआ। तभी रास्ते में उसका भाई प्रभुराम ट्रेक्टर लेकर आया और उसकी मोटरसाइकिल के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाकर मोटरसाइकिल कुचल दी। मोटरसाइकिल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसने शोर मचाया तो आस पास के लोगों ने आकर उसकी जान बचाई। इससे पूर्व भी परिवादी ने परिवारजनों के खिलाफ एक मामला दर्ज करवाने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई मलकीत सिंह को दी है।