Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG-20210319-WA0003
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 मार्च 2021। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में गुरुवार रात को एटीएम तोड़ दिया गया है। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि अज्ञात नकाबपोश व्यक्ति ने गुरुवार रात करीब 9 बजे पुरानी घास मंडी स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को लूटने का प्रयास किया। लेकिन सफल नही हुवा, इस दौरान एटीएम के कांच के गेट को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है और मशीन के साथ भी छेड़छाड़ की गई है। गनिमत रही के नकाबपोश व्यक्ति एटीएम मशीन को खोल नही पाया, वरना एटीएम लूट की बड़ी घटना हो जाती, क्योकि एटीएम में कैश भी डाला हुवा था। घटना के बाद एटीएम को बंद कर दिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एटीएम लूटने के प्रयास के बाद बन्द किया गया पीएनबी एटीएम।