Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
IMG-20230415-WA0057
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अप्रैल 2023। देश से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है की उत्तर प्रदेश में कुख्यात अपराधी अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अतीक अहमद को मेडिकल के लिए ले जा रही पुलिस की गाड़ी पर हमला हुआ है। पुलिस की गाड़ियों पर फायरिंग की गई है और इस हमले में अतीक और अशरफ की मौत हो गई है। मेडिकल कॉलेज के पास अतीक अहमद और अशरफ की हत्या की गई है। जिस वक्त ये हमला हुआ उस वक्त दोनों को जांच के लिए ले जाया जा रहा था। दोनों के शवों को मेडकल कॉलेज के अंदर ले जाया गया है। मौके पर जय श्रीराम के नारे जरूर सुने गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं। प्रारम्भिक जानकारी के मुताबिक प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल के पास ये हमला तब हुआ, जब पुलिस टीम अतीक और अहमद को लेकर जा रही थी। इसी दौरान तीन हमलावर अचानक बीच में पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने हमलावरों को मौके से दबोच लिया है। इस पूरे हमले को बकायदा मीडिया और पुलिस के सामने अंजाम दिया गया है। दोनों पर जब फायरिंग हुई, पूरी वारदात कैमरे में भी कैद हुई है। इस हमले में एक पुलिस कांस्टेबल भी घायल हुआ है, जिसका नाम मान सिंह है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। इस घटना के बाद प्रयागराज से लेकर लखनऊ तक हड़कंप मचा हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाईलेवल मीटिंग बुलाई है। बताया जा रहा है कि घटना को लेकर सीएम योगी नाराज हैं और इस मीटिंग में यूपी पुलिस के उच्च अधिकारियों से रिपोर्ट मांगेंगे। सीएम ने डीजीपी और एडीजी को तलब किया है। फिलहाल मामले पर पुलिस की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। जल्द ही घटना को लेकर पुलिस के उच्च अधिकारी प्रेस कांफ्रेंस कर सकते हैं। इस दौरान हैरान करने वाली बात यह रही कि सभी हमलावरों ने मौके से भागने का प्रयास नहीं किया, बल्कि जय श्रीराम के नारे लगाते हुए पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।