Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अप्रैल 2022। गर्मियों में हेल्दी ड्रिंक जरूर पीनी चाहिए. जो ना सिर्फ शरीर को जरूरी पोषण पहुंचाती है, बल्कि शरीर में पानी की कमी भी नहीं होने देती. इसलिए गर्मियों में 1 गिलास शिकंजी का सेवन जरूर करें. लेकिन क्या आप जानते हैं कि किस वक्त शिकंजी पीना ज्यादा फायदेमंद होता है या फिर शिकंजी पीने से कौन-से लाभ प्राप्त होते हैं.

Best time to drink Shikanji: गर्मियों में इस वक्त शिकंजी पीना होता है ज्यादा फायदेमंद
गर्मियों में सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक धूप सबसे ज्यादा होती है. जिस दौरान पसीने और सूरज की रोशनी के कारण शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है. इसलिए आपको इस वक्त ही शिकंजी का सेवन करना चाहिए. जिससे शरीर में हो रही गर्मी और पानी की कमी को खत्म किया जा सके.

Benefits of drinking Shikanji: शिकंजी पीने के फायदे

  1. एक गिलास शिकंजी पीने से पाचन सुधर जाता है. नींबू में पेक्टिन फाइबर और एस्कोर्बिक एसिड होता है, जो पाचन को बेहतर बनाते हैं.
  2. शिकंजी में नींबू होता है, जो विटामिन-सी और अन्य एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है. शिकंजी पीने पर ये पोषक तत्व आपके शरीर में प्रवेश करते हैं.
  3. गर्मी से बचाने और शरीर को ठंडा करने के लिए शिकंजी एक नैचुरल रेमेडी है. यह शरीर के अंदर का तापमान संतुलित बनाए रखने में मदद करती है.
  4. अगर आप गर्मी में वजन कम करना चाहते हैं, तो भी शिकंजी का सेवन कर सकते हैं. क्योंकि, नींबू में मौजूद पेक्टिन फाइबर आपके पेट को देर तक भरा रखेगा, जिससे पाचन बेहतर हो सके और आपके शरीर पर चर्बी ना चढ़ पाए.