Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-12 at 20.06.12
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अप्रैल 2026। नन्हें मुन्नों का रिजल्ट आंकलन केवल अंकों से नहीं बल्कि उनके द्वारा सीखे गए समायोजन, सामाजिकता व संस्कार के आधार पर किया जाना चाहिए। ये बात कहते हुए कालूबास के धोलिया नोहरा के पास संचालित अंग्रेजी माध्यम के लर्न एंड फन स्कूल की प्रधानाचार्य विनीता सारस्वत कहा कि प्रति बच्चा विशेष होता है बस उनकी क्षमता और दिशा अलग-अलग हो सकती है। सारस्वत ने बताया कि स्कूल के 5वीं व 8वीं बोर्ड परीक्षा में शत प्रतिशत बच्चे पास हुए व 90 प्रतिशत बच्चों को ‘ए’ ग्रेड मिला है। ए ग्रेड प्राप्त सभी बच्चों का फुलमाला से सम्मान किया गया। उन्हें स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र दिए गए। सारस्वत ने बताया कि प्ले से सातवीं तक की कक्षाओं में सभी प्रथम तीन रैंक लेने वाले बच्चों का भी सम्मान किया गया। सारस्वत ने कहा कि लर्न एंड फन इंग्लिश मीडियम स्कूल में शिक्षा को बोझ ना बनाकर प्रत्येक बच्चे की रुचि जानकर शिक्षकों द्वारा उन्हें मार्गदर्शन दिया जाता है। बच्चे की क्षमता, स्किल व कैपेसिटी के अनुसार उसे ढालने के लिए प्रयास किए जाते है। कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों को मोस्ट इम्प्रूवमेंट, राइजिंग स्टार, कैन डू बेटर जैसे अलग अलग श्रेणी के मेडल्स दिए गए और प्रशस्ति पत्र देकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी गई। सारस्वत ने बताया कि कक्षा प्ले से आठवीं तक की सभी कक्षाओं में प्रवेश प्रारंभ है। कार्यक्रम में स्कूल का स्टाफ व अभिभावक भी शामिल हुए।