Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2023-07-04 at 13.27.57
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जुलाई 2023। नाबालिग के गायब होने के मामले में बड़ी सफलता पुलिस को मिल चुकी है और पुलिस ने पुलिस ने नाबालिग को दस्तयाब कर लिया है। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स को प्राप्त विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस को सफलता मिल चुकी है एवं नाबालिग छात्रा को तमिलनाडू के चेन्नई में ढूंढ लिया गया है। छात्रा एवं शिक्षिका लगातार पब्लिक इंटरनेट का प्रयोग कर रही थी एवं किसी ना किसी तरह से श्रीडूंगरगढ़ की सभी खबरों से अपडेट ले रही थी। यही कारण रहा कि पुलिस पिछले तीन दिनों से जैसे ही बालिका की लोकेशन पर पहुंचती उससे पहले ही वहां से रवाना हो जाती। ऐसे में अब पुलिस ने राहत की सांस ली है। विदित रहे कि मंगलवार को पुलिस थाने के सामने हजारों लोग दिन भर मौजूद रहे एवं पूरा बाजार पूर्णतया बंद रहा। जिला पुलिस अधिक्षक तेजस्विनी गौतम एवं जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल भी पहुंचे व आक्रोशित लोगों से समझाईश की। अधिक जानकारी के लिए बने रहे श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।