Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2024-07-15 at 20.13.35
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 जुलाई 2024। मध्यरात्रि के करीब एक घर में घुसकर 8 जनों एक युवक को पीटा और उसकी पत्नी से बदसलूकी करते हुए हजारों रूपए भी छीन लिए। गांव इंदपालसर राईकान निवासी 33 वर्षीय भींयाराम पुत्र मालाराम ने आरोपी हरिराम निवासी घाबरिया, भूराराम, लेखराम, ओमाराम, जगदीश, व कालूराम निवासी गुसाईंसर सहित देबुराम निवासी गुसाईंसर, जेठाराम पुत्र हरिराम निवासी घाबरिया के खिलाफ आरोप लगाते हुए जरिए इस्तगासा मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने बताया कि 31 मई 2024 को रात 11 बजे वे खाना खाने के बाद उसके परिवार के सभी सदस्य सो रहें थे। अचानक आरोपी हाथों में लाठियां लेकर रात को घर में घुसे और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। परिवादी के शोर मचाने पर उसका भाई नानूराम व बहिन मुन्नीदेवी बीच बचाव करने लगे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की और उसकी गर्भवती पत्नी के साथ भी बदसलूकी की। ओमाराम ने परिवादी के कान से सोने के लूंग व जेब से 24,800 रूपए निकाल लिए। उसके बाद अगले दिन 1 जून को सुबह 8 बजे आरोपी पुन: एकराय होकर उसके घर के सामने आए व जान से मारने की धमकियां दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल भगवानाराम को सौंप दी है।