Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 मई 2022। स्वस्थ जीवन के लिए खेल का विशेष महत्व है और खेल के आयोजनों में युवाओं के मिलजुल कर खेलने से समाज में आपसी सौहार्द भी बढ़ता है। ये बात कही समाजसेवी तुलसीराम चोरड़िया ने जैन प्रीमियर लीग सीजन फर्स्ट में क्रिकेट खेल के समापन समारोह में। कस्बे की बॉम्बे कॉलोनी में आयोजित मैच के लिए आज सुबह मालू भवन में खिलाड़ियों को साध्वी चरितार्थ प्रभा ने मंगल पाठ सुनाया। प्रतियोगिता में जैन समाज की चार टीमों ने भाग लिया व प्रथम स्थान पर जैन युवा संघ की टीम रही। चारों टीमों के सभी खिलाड़ियों को फ्रेडंस क्लब के अध्यक्ष हीरालाल पुगलिया व चोरिड़िया ने स्मृति चिह्न दिए। पुगलिया ने बताया की लीग मैच के लिए आर्थिक सहयोग लुणकरण पुखराज पुगलिया तथा फ्रेडंस क्लब ने दिया।