Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 मई 2025। प्रिंट, इलेक्ट्रोनिक एवं डिजिटल तीनों प्रकार के मीडिया संस्थानों में कार्ररत मीडिया कर्मियों के संगठन बीकानेर प्रेस क्लब के महासचिव पद पर निर्वाचित होने के बाद श्रीडूंगरगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार विशाल स्वामी के अभिनंदनों का दौर जारी है। रविवार को बीकानेर में तीन अलग अलग कार्यक्रमों में स्वामी का अभिनंदन किया गया।
सत्यनिष्ठा एवं नीडरता से हो पत्रकारिता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) द्वारा आरईएस स्कूल बीकानेर में आयोजित कार्यक्रम में स्वामी को साफ, शॉल एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर बीकानेर के पत्रकारों द्वारा भावभीना अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार दिलीप भाटी, शिवचरण शर्मा एवं जार बीकानेर इकाई अध्यक्ष राजेश ओझा ने संयुक्त रूप से की। इस मौके पर बदलते युग में पत्रकारिता की भूमिका विषय पर विचार रखते हुए वक्ताओं ने अपने दशकों पुराने अनुभव साझा करते हुए युवाओं को सत्यनिष्ठा एवं निडरता से पत्रकारिता करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के दौरान प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष जयनारायण बिस्सा को जार का सदस्यता प्रदान की गई। संरक्षक अनुराग हर्ष एवं महासचिव अजीज भुट्टा ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में नारायण उपाध्याय, मुदिता पोपली, साहिल पठान, त्रिभुवन रंगा, संजय स्वामी, मनोज व्यास, जीतू बीकानेरी, प्रशांत बिस्सा, विनय थानवी, उमेश पुरोहित, मुकुंद व्यास, सरजीत, आनंद आचार्य, यतेन्द्र, जयसिंह, शिवराज, संजय पारीक, अनिल धायल, गणेश सेवग, शिवराज पंचारिया, मूलचंद दुग्गड़, लोकेश बोहरा, रजनीश जोशी, संतलाल गोदारा सहित पत्रकारिता से जुड़े लोग उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम संयोजन अरविंद व्यास ने किया।

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार), शाखा बीकानेर द्वारा आरईएस स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में स्वामी का भव्य अभिनंदन किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जार ने दिया अभिनंदन पत्र।

पत्रकारों ने सामूहिक रूप से किया अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान समारोह बीकानेर के एनआईवीई प्रांगण में मरू संग्राम न्यूज, माई सिटी दिल से, दैनिक खबरां द्वारा सामूहिक रूप से आयोजित किया गया। जिसमें अध्यक्ष कुशालसिंह मेडतिया, महासचिव विशाल स्वामी, कोषाध्यक्ष गिरिराज भादानी, कार्यसमिति सदस्य मुकुंद खंडेलवाल का माल्यार्पण एवं शॉल ओढ़ा कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में पत्रकार विनय थानवी, नारायण उपाध्याय, राजीव जोशी, राजेश रतन व्यास, विनय थानवी, आनंद आचार्य, रामरतन मोदी, विशाल काटिया, नितिन खत्री, मुकूंद व्यास, गणेश सेवग, मुकेश रामावत, संजय पारीक, अनिल धायल सहित कई पत्रकार साथी मौजूद रहे। कार्यक्रम संयोजन पत्रकार सरजीत सिंह ने किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर के एनआईवीई प्रांगण में मरू संग्राम न्यूज, माई सिटी दिल से, दैनिक खबरां द्वारा सामूहिक रूप से आयोजित कार्यक्रम में किया स्वामी का अभिनंदन।

देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सिहाग ने किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर प्रेस क्लब के महासचिव बनने पर श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के पत्रकार विशाल स्वामी का अभिनंदन रविवार को कांग्रेस कमेटी के जिला कार्यालय में आयोजित किया गया। इस दौरान देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सिहाग ने स्वामी को साफा पहनाया एवं सम्मान किया। इस दौरान सिहाग ने प्रेस की अभिव्यक्ति की आजादी से ही देश में आम आदमी के अधिकारों की रक्षा संभव बताया। संगठन सचिव प्रहलाद सिंह मार्शल ने भी स्वामी को बधाई दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सिहाग ने कांग्रेस कमेटी के जिला कार्यालय में स्वामी का अभिनंदन किया।