Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 मार्च 2025। तेजा मंदिर में प्रांगण में श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक नवनियुक्त विधानसभा प्रभारी रामदेव ढाका द्वारा ली गई। बैठक की अध्यक्षता लिखमादेसर के राधेश्याम सिद्ध ने की और मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग व पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा मंच पर मौजूद रहें। सियाग ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि काम करने वाले कार्यकर्ताओं को पद देकर संगठन को गांव गांव तक मजबूत किया जाएगा। परंतु कार्यकर्ताओं को भी यह ध्यान रखना होगा कि वो सक्रिय होकर पार्टी की जिम्मेदारी निभाए। प्रभारी रामदेव ढाका ने प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा का संदेश कार्यकर्ताओं को देते हुए कहा कि लगातार तीन बैठकों में अनुपस्थित रहने वाले कार्यकर्ता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ढाका ने कहा कि अब प्रत्येक माह ब्लॉक व मंडल, पंचायत बूथ की बैठकें अनिवार्य रूप से आयोजित की जाएगी और इसी माह कार्यकारिणी का गठन भी किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने वर्तमान सरकार के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने की बात कही। गोदारा ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ में मूंगफली तुलाई में हुए भयंकर भ्रष्टाचार के खिलाफ हमें लड़ाई लड़नी होगी। बैठक को पंचायत समिति प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश महासचिव विमल भाटी, जिलाध्यक्ष हरिराम बाना, रीडी सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़, जिला सचिव विजयराज सेवग, डॉ अयूब खान दमामी ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन राधेश्याम सारस्वत ने किया। सभी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प लिया। मंचासीन अतिथियों सहित गंगानगर से आए बलकरण बरार, हेमंत रासरानिया का स्वागत सम्मान किया गया। बैठक में नेता प्रतिपक्ष अंजू देवी पारख, पंचायत समिति सदस्य ओमप्रकाश सारण, भगवाननाथ सिद्ध, कन्हैयालाल सोमानी, प्रदीप पुरोहित, मनोज पारख, दाऊदअली काजी, यूसुफ चुनगर, सोहनलाल महिया, प्रकाश दूसाद, राजेश मंडा, अजित गोदारा, संतोष गोदारा धौलिया, रमेश बासनीवाल, चांदराम चाहर, लक्ष्मणराम जाखड़, मनोज सुथार, जिला परिषद सदस्य हरिराम गोदारा, चंदूराम कड़वासरा, दीनदयाल जाखड़, लालचंद कड़वासरा, सहीराम नायक, अजीज सब्जीफरोश, प्रेमाराम सारण, मालाराम प्रजापत, कानाराम फौजी, पुरखनाथ सिद्ध, राकेश पारीक, चैनाराम भूकर सहित श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक कार्यकारिणी के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि शामिल हुए।