Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2024-10-27 at 10.42.14
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अक्टूबर 2024। हजार रूपए के छुटे रूपए नहीं देने की मामूली बात पर चार भाईयों वृद्धा व उसके बेटे, पोते के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। क्षेत्र के गांव सुरजनसर निवासी 70 वर्षीय हेमीदेवी पत्नी दिवंगत हरचंदराम मेघवाल ने इसी गांव के बिरजुराम पुत्र श्रवणराम मेघवाल व उसके भाई महेन्द्र, भंवरलाल, कालूराम के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि 25 अक्टूबर की रात को करीब 10 बजे बिरजुराम उसके घर के आगे बनी दुकान पर आया और 1000 रूपए खुले करने की बात कही। पीड़िता के पोते शिवरतन ने खुले कर देने की बात कही तो आरोपी अपने घर चला गया। आरोपी थोड़ी देर बाद वापस लौटा और शिवरतन के खुले देने से मना करने पर गाली गलौच करने लगा। पीड़िता के बेटे राजूराम ने गाली गलौच करने से मना किया तो आरोपी ने उसका गला पकड़ लिया। उसका पोता बीच बचाव करने लगा तो आरोपी उससे भी मारपीट की। तभी उसके तीन भाई आ गए ओर चारों ने बेटे व पोते के साथ मारपीट की उनके कपड़े फाड़ दिए और खून निकाल दिया। जब वृद्धा बाहर आई तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट करते हुए उसके गले में पहने सोने के सात फुलड़े तोड़ कर लग गए व जान से मारने की धमकी दी। मौके पर गांव के अनेक लोग एकत्र हो गए और दकालने पर आरोपी चले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल हरीराम को जांच दी है।