Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
11
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अगस्त 2026। नेशनल हाइवे स्थित एक ट्रेक्टर एजेंसी में घुसकर वहां सो रहें कार्मिक से मारपीट कर उसकी दाढ़ी के बाल नोंच डाले। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई और परिवादी ने थाने पहुंचकर एक नामजद सहित दो के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
हरनेक सिंह पुत्र गिरदवारसिंह जटसिख निवासी 13 बीएलडी, रामसिंहपुरा, श्रीगंगानगर ने आड़सर बास निवासी भोजनाथ सिद्ध व उसके साथ आए एक अन्य युवक के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 15 अगस्त की रात करीब 11.33 बजे वह हाइवे पर स्थित श्याम ट्रेक्टर कंपनी में खाना खाने के बाद सो रहा था। तभी दोनों आरोपी एजेंसी में जबरन घुस आए और उसे गंदी गालियां देते हुए उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने नामजद आरोपी ने उससे 37 हजार रूपए जबरन छीन लिए। परिवादी ने बताया कि वह एजेंसी में सर्विस का काम करता है और घटना के समय अकेला ही था। उसने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। परिवादी ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध करवाई और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई भगवानाराम को दी है।