Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 मार्च 2021। ठुकरियासर में पिकअप ने दो बालकों को टक्कर मारी और दोनों को बीकानेर रैफर किया गया है। ग्रामीण सड़क पर एकत्र हो गए है और पिकअप चालकों को स्पीड के लिए पाबंद करने की मांग कर रहें है। ग्रामीणों ने कहा कि गांव के भामाशाहों द्वारा लगवाए गए बैरीकेट्स के बाद भी यहां पर स्पीड कंट्रोल नहीं होती है और चालक धल्लड़े से चलते है। बता देवें सीओ दिनेश कुमार व सीआई वेदपाल शिवराण ने ग्राम रक्षकों की बैठक में भी उन्हें पिकअप चालकों को ग्राम पंचायत में पाबंद करने की बात भी कही थी। लापरवाही से दौड़ रही पिकअप की स्पीड का खामियाजा आए दिन क्षेत्र के निवासियों को भुगतना पड़ रहा है। आज गांव ठुकरियासर के सरपंच अमराराम गांधी व सरस सेना अध्यक्ष हनुमानसिंह गोदारा ने ग्रामीणों सहित जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रशासन से गांव की मुख्य सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की है। गांधी ने कहा कि 15 दिन में सड़क पर स्पीड ब्रेकर का निर्माण नहीं किया गया तो पूरा गांव विरोध प्रदर्शन के मार्ग पर चलने के लिए मजबूर होगा। सरपंच ने कहा कि दिल्ली व सरदारशहर सहित कई गांवो की ये मुख्य सड़क होने के कारण यहां ट्रेफिक बहुत बढ़ गया है जिससे दुर्घटनाऐं भी बढ़ गई है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीणों ने प्रशासन से 15 दिन में स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीणों ने प्रशासन से 15 दिन के भीतर स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की।