Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 दिसम्बर 2021। श्रीडूंगरगढ़ थाने के एएसआई पूर्णमल चौधरी की टीम ने 300 किलोमीटर दूर से सौलर पैनल में मामले में एक बिचौलिए को पकड़ कर गिरफ्तार किया तथा आज न्यायालय में पेश कर उसे दो दिन के रिमांड पर लिया है। चौधरी ने टाइम्स को बताया कि 22 नवम्बर को थार सूर्या कंपनी के प्रतिनिधि द्वारा दर्ज मामले में ट्रक ड्राइवर से साठगांठ कर 39.50 लाख के माल को 30 लाख रुपये में हरियाणा के व्यापारी को बेचने वाला आरोपी बिचौलिया जगदीश खत्री पुत्र गंगाराम खत्री निवासी ओसियां, जोधपुर को शुक्रवार दोपहर बाद देचू से गिरफ्तार कर लिया गया। पूर्णमल के साथ कॉन्स्टेबल कमलेश व श्रीकिशन आरोपी को देर रात श्रीडूंगरगढ़ थाने लेकर पहुंचे। आज इसे न्यायालय में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने करीब 40 लाख रूपए की धोखाधड़ी के मामले में माल की बरामदगी व एक आरोपी को गिरफ्तार करने पर टीम को शाबासी दी है।

त्वरित कार्रवाई बनी चर्चा का विषय।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इस मामले में पुलिस की सक्रियता व त्वरित कार्रवाई भी क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है। बता देवें गुजरात की कंपनी ने 13 नवबंर को 39.50 लाख रूपए का सौलर पैनल का सामान लदवा कर ट्रक रवाना किया। 17 नवबंर को ट्रक ड्राइवर ने बीकानेर पहुंच कर फोन बंद कर लिया व गायब हो गया। कंपनी ने छानबीन कर 20 नवबंर को श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में ट्रक को ढूंढ लिया व 22 नवबंर को श्रीडूंगरगढ़ थाने में ट्रक मालिक व ड्राइवर के खिलाफ कंपनी के रिजनल अधिकारी दिलीप मेनारिया ने मुकदमा दर्ज करवाया। जांच अधिकारी एएसआई पूर्णमल चौधरी ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर 24 नवबंर को माल हरियाणा से जप्त कर लिया। इसी मामले में आज एक बिचौलिए को पकड़ लिया गया है हालांकि आरोपी ड्राइवर व ट्रक मालिक अभी पुलिस के हाथ नहीं आए है। इस मामले में पुलिस टीम की सक्रियता से मामला शीघ्र निपट जाने की उम्मीद से आम नागरिक का पुलिस में विश्वास बढ़ सकेगा।