Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
पूर्व विधायक गोदारा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लिखा पत्र,  जानें गहलोत से क्या मांग की गोदारा ने.?
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अप्रैल 2021। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिख कर लोक जुम्बिश में कार्यरत कर्मचारियों को नियमित किए जाने की मांग की है। गोदारा ने पत्र में कहा कि राज्य सरकार ने द्वारा विधानसभा चुनाव घोषणा पत्र-2018 में इन्हें नियमित करने की घोषणा भी की थी जिसे अब साकार किया जाना चाहिए। गोदारा ने बताया कि ये कर्मचारी राजकीय विभागों में कार्यरत है व अपनी सेवाएं दे रहें है। सरकार को इन कर्मचारियों को राजस्थान स्वच्छैया ग्रामीण शिक्षा सेवा नियम, 2010 के तहत समाहित कर इन्हें राज्यकर्मियों का दर्जा शीघ्र दिया जाए। बता देवें ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत रहे लोकजुम्बिश कर्मचारी लगातार राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने की मांग कर रहें है। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के कर्मचारी पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा के यहां पहुंचे व ज्ञापन देते हुए मुख्यमंत्री से ये मांग करने की बात कही जिस पर गोदारा ने इन कर्मचारियों के हित में मुख्यमंत्री को पत्र लिखा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा को ज्ञापन देते पूर्व में लोकजुम्बिश में रहें कर्मचारी।