Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
sri-news-banner-Recovered
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 मई 2024। आस-पास की बड़ी खबर बीकानेर जिले से आई है। बीकानेर में गुजरात के सूरत से सोहैल नाम के मौलवी की गिरफ़्तारी उससे पूछताछ के बाद बीकानेर पुलिस ने नया शहर थाना इलाके से एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि गुजरात पुलिस से मिले इनपुट के बाद अशोक सुथार उर्फ अबू बकर निवासी विश्वकर्मा गेट को नया शहर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि सूरत क्राइम ब्रांच पुलिस बीकानेर आई और यहां स्थानीय पुलिस को युवक के बारे में इनपुट दिया। जिसके बाद स्थानीय पुलिस और गुजरात की सूरत क्राइम ब्रांच पुलिस टीम ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि सूरत पुलिस ने एक बड़े आतंकी मोड्यूल कि भंडाफोड़ करते हुए सोहैल नाम के एक मौलवी को गिरफ्तार किया था। जो देशभर के प्रमुख राजनीतिक नेताओं को मारने की योजना बना रहा था।मौलवी को गिरफ्तार किए जाने के बाद उसके मोबाइल में संदिग्ध चैटिंग मिली थी। चैटिंग के आधार पर मोबाइल नंबरों को सूरत क्राइम ब्रांच पुलिस ने जब ट्रेस किया तो वह बीकानेर के विश्वकर्मा गेट निवासी अशोक सुथार उर्फ अबू बकर का नंबर निकला।अशोक सुथार उर्फ अबू बकर मौलाना के टच में था। जिस पर सूरत क्राइम ब्रांच पुलिस टीम बीकानेर पहुंची। जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के मोबाइल से पाकिस्तान से जुड़े मोबाइल व फोन नंबर मिले हैं। गिरफ्तार युवक कट्टरपंथी संगठनों से जुड़ा हुआ है। फिलहाल विभिन्न एजेंसियों की संयुक्त टीमें इस आरोपी युवक से संयुक्त पूछताछ कर रही हैं। अगर इसके खिलाफ ऐसा कुछ संदिग्ध मिलता है तो बीकानेर पुलिस द्वारा भी विधिवत कार्रवाई की जाएगी।एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि आरोपी से आज संयुक्त जांच एजेंसियां पूछताछ करेगी । बताया जा रहा है कि अशोक सुथार धर्म परिवर्तन कर दिल्ली में रह रहा था‌। वहां कम्प्यूटर से जुड़ा व्यवसाय करता है। फिलहाल पुलिस ने उसके मोबाइल, कम्प्यूटर को जब्त किया है।