Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 सितंबर 2023। महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास विकास समिति की बैठक एडवोकेट श्यामसुन्दर आर्य की अध्यक्षता में छात्रावास प्रांगण में ही सम्पन्न हुई। आर्य ने सर्व समाज मे शिक्षा को बढ़ावा देने की प्रेरणा देते हुए कहा कि शिक्षा ही सर्वांगीण विकास का द्वार है और समाज के जिम्मेदार नागरिक बालक, बालिकाओं की अच्छी शिक्षा हेतु सदैव पूरी निष्ठा से प्रयास करें। इस शुद्ध उद्देश्य हेतु प्रति व्यक्ति की रचनात्मक भूमिका अपेक्षित है। बैठक में छात्रावास में चल रहे विकास कार्यो की समीक्षा की गई और सुशील सेरडिया ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस दौरान पूर्व प्रधान दानाराम भाम्भू, क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष तुलछीराम गोदारा, मोडाराम तरड़, पूर्व सरपंच लक्ष्मणराम खिलेरी, तोलाराम जाखड़, कोडाराम भादू, चान्दराम चाहर, ओमप्रकाश भादू, रामचंद्र गिला, धर्मपाल बांगड़वा, गणेश पोटलिया, किशनलाल हुड्डा, रेखाराम लुखा, सहीराम सायच, हनुमान महिया, भंवरलाल जाखड़, श्याम सारण सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। छात्रावास के अधीक्षक श्रवण कुमार भामू ने सभी का आभार प्रकट किया।