Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
22
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 जून 2022। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र का दौरा किया और नागरिकों के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए सुधार के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत शत-प्रतिशत पंजीकरण करवाने के निर्देश दिए। नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताते हुए गांवों को नशा मुक्त बनाने का आह्वान किया। कलेक्टर ने पुकार अभियान के तहत आयोजित हो रही जाजम बैठकों के बारे में बताते हुए महिलाओं को एनीमिया मुक्त बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दी। वहीं नगर पालिका श्रीडूंगरगढ़ का निरीक्षण किया तथा इंदिरा रसोई की व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने जोधासर ग्राम पंचायत में आमजन की समस्याएं सुनी और ग्रामीणों से बातचीत के दौरान सामाजिक न्याय आपके द्वार अभियान के तहत डोर-टू-डोर सर्वे का फीडबैक लिया तथा सर्वे रजिस्टर का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि सर्वे पूर्ण गंभीरता से किया जाए। इसमें किसी प्रकार की ढिलाई असहनीय रहेगी।

विकास कार्यों और कार्यालयों का किया निरीक्षण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिला कलेक्टर ने जोधासर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए तीन आवासों का निरीक्षण किया तथा ग्रामीणों से किश्तों के भुगतान के संबंध में जानकारी ली। ग्राम पंचायत मुख्यालय पर स्थित राशन डीलर की दुकान का निरीक्षण किया। खाद्यान्न प्राप्ति और उठाव की समीक्षा की। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान दवाइयों की उपलब्धता, स्टाफ की उपस्थित, साफ सफाई आदि का जायजा लिया तथा गत 2 माह में सेंटर में जन्म लेने वाली बालिकाओं का रिकॉर्ड देखा।
महिला मेट से करवाया माप।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिला कलक्टर ने ग्राम पंचायत मुख्यालय पर महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत हो रहे कच्चा जोहड़ खुदाई कार्य का निरीक्षण किया और श्रमिकों के उपस्थिति रजिस्टर और मस्टररोल की जांच की। इस दौरान उन्होंने महिला मेट से माप-जोख करवाया। उन्होंने कार्य स्थल पर आधारभूत सुविधाएं मुहैया करवाने के निर्देश दिए।
इस दौरान उपखंड अधिकारी डॉ दिव्या चौधरी, मनरेगा के अधिशासी अभियंता धीरसिंह गोदारा और सीएमएचओ डॉ. बी एल मीणा सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिला मेट से करवाई नाप।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिला कलेक्टर ने ग्राम पंचायत जोधासर में सुनी जनसमस्याएं।