Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जून 2025। श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने गुरूवार को अलग अलग तीन कार्रवाइयों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर हवालात में बंद किया। हैड कांस्टेबल बलवीरसिंह ने गुरूवार शाम करीब 7.30 बजे पोस्ट ऑफिस के पास आम गली में पर्ची सट्टा पर दांव लगा कर जुआ खेल रहे 51 वर्षीय गोविंद सिंह पुत्र विजयसिंह सोनी निवासी राजलदेसर, हाल निवासी मोमासर बास को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी से 490 रूपए बरामद कर, पेन पर्ची जब्त कर लिए। आरपीजीओ एक्ट में मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल भगवानाराम को सौंप दी है। एक अन्य कार्रवाई में हैड कांस्टबल बलवीरसिंह ने ढाणी कालेरा निवासी 22 वर्षीय किसन नायक को समझाईश के दौरान नहीं मानने पर शांतिभंग में पकड़ कर थाने पहुंचाया। वहीं हैड कांस्टेबल देवाराम ने बाना निवासी 45 वर्षीय जाट को शांतिभंग में पकड़ कर थाने पहुंचाया। तीनों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।