Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अक्टूबर 2022। क्षेत्र में गत 25 अप्रैल को एक महिला ने अपने पति के भोले होने का फायदा उठाते हुए देवर द्वारा दुष्कर्म करने, 9 वर्षो तक शोषण करने, मारपीट करने, अश्लील वीडियो बना कर वायरल करने का आरोप लगाते हुए गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया था। पीड़िता ने आरोपी के दुष्कर्म से एक बेटी भी होने का दावा किया था। पारिवारिक मामला होने से पुलिस ने भी इस मामले में सतर्कता बरती। क्योकि इन दिनों पारिवारिक सम्पति के विवाद में भी गम्भीर धाराओं के झूठे मुकदमे भी दर्ज करवाई जाने लगे हैं। मामले की गम्भीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिसकर्मी एसआई बलवीर मील को मामले की जांच सौंपी गई। मील ने बताया कि मामले की गहन जांच की गई और आरोपी व पीड़िता की 2.5 वर्ष की बच्ची का डीएनए टेस्ट करवाया गया। डीएनए में बच्ची का पिता आरोपी का ही होना सामने आया और इसके बाद आरोपी की गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया। जहाँ से उसे बीकानेर जेल भेज दिया गया। मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।

यह था मामला।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ थाने में गत 25 अप्रैल को दर्ज हुए मुक़दमें के अनुसार पीड़िता ओर उनकी दो बहिनों का विवाह एक साथ एक ही घर मे 9 वर्ष पहले हुवा था। विवाह के समय पीड़िता नाबालिग थी। विवाह के बाद पता चला कि पीड़िता का पति भोला है और इसी का फायदा उठाते हुए आरोपी में उसके नाबालिग होने के दौरान ही दुष्कर्म किया था। आरोपी लगातार पीड़िता के साथ दुष्कर्म, छेड़छाड़, मारपीट करता था और इससे परेशान होकर पीड़िता ने एक वर्ष पूर्व पति को लेकर बीकानेर चली गई और मजदूरी कर अपना पेट पालने लगी। आरोपी वहां भी पहुंच जाता और पीड़िता का शोषण करता। आरोपी मुकदमा दर्ज होने से करीब चार माह पूर्व उसे जबरदस्ती बीकानेर से गांव लेकर आ गया। और गांव आने के बाद भी अलग अलग नम्बरो से फोन कर उसे परेशान करता रहा। आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म का वीडियो भी वायरल करने की धमकी दी और इस बारे में उसने आरोपी की पत्नी और पीड़िता की सगी बहिन को, सास ससुर को भी बताया लेकिन किसी ने उसकी मदद नही की। ऐसे में 9 सालो तक सहन करने के बाद सहन सीमा समाप्त हो गई और पीड़िता ने मुदकमा दर्ज करवाया।