Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 नवम्बर 2020। रविवार रात को हैदराबाद-दिल्ली के आईपीएल सेमीफाइनल मुकाबले पर सट्टा करवाते हुए गिरफ्तार हुए बुकी ने पुलिस रिमांड पर कई राज उगले है। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी के रूप में व्यवहारिक प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षु आरपीएस जरनैल सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए बुकी कमलकिशोर बलदेवा को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे 2 दिन के लिए पुसिल रिमांड पर सौंपा गया है। आरोपी से मोबाइल में करीब 2.25 लाख रुपये का सट्टे का हिसाब मिला है और बाकी का हिसाब एक लेपटॉप में होना बताया जा रहा है। यह लेपटॉप उसका भाई किशन गोपाल बलदेवा द्वारा लेकर भाग जाने की जानकारी भी पुलिस को मिली है और पुलिस अब उसकी तलाशी में कई जगह दबिश दे रही है। आरोपी ने खुद भी बुकी की लाइन राधे सारस्वत से लिए जाने की जानकारी दी है। पुलिस आरोपी से मिली जानकारी से अनुसार मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुकी से पुलिस ने जब्त किया लैपटॉप व 11 मोबाइल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आरोपी बुकी कमलकिशोर बलदेवा ने पुलिस को सामने कई राज उगले।