Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octtt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 फरवरी 2024। आर्मी में अग्निवीर योजना के तहत जनरल ड्यूटी, टेक्नीकल, ऑफिस सहायक (क्लर्क), स्टोर कीपर, ट्रेड्समैन, एनए या एनए (वेटेरीनरी) और महिला सेना पुलिस आदि पदों के लिए वर्ष 2024-25 भर्ती हेतु ऑनलाइन पंजीकरण 13 फरवरी से 22 मार्च तक किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी joinindianarmy.nic.in वेबसाइट के माध्यम से अपना पंजीकरण करा कर आवेदन कर सकते है। भर्ती दो भाग में होगी। प्रथम भाग में कंप्यूटराइज्ड ऑनलाइन परीक्षा 22 अप्रैल को होगी। द्वितीय भाग में शारीरिक दक्षता टेस्ट और मेडिकल होगा, जिसमें लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को ही बुलाया जाएगा। अनूपगढ़, बीकानेर, चुरू, हनुमानगढ़, झुंझुनू एवं श्रीगंगानगर जिलों के अभ्यार्थियों से संबंधित जानकारी झुंझुनूं सेना भर्ती कार्यालय से मिलेगी।

ट्रिपलएमयूटी में 110 पद

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मदन मोहन मालवीय टेक्निकल यूनिवर्सिटी ने प्रोफेसर के 110 पदों पर 28 फरवरी आवेदन मांगे है। देखें www.mmmut.ac.in पर पूरी जानकारी।

यूपीएससी में 120 पोस्ट।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यूपीएससी ने असिस्टेंट डायरेक्टर के 120 पदों के लिए आवेदन मांगे है। आवेदन एक मार्च तक किए जा सकते हैं। देखें upsc.gov.in पर पूरी जानकारी।

आईआईटीएम में 64 पद।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आईआईटी मद्रास ने असिस्टेंट रजिस्ट्रार सहित विभिन्न 64 पदों पर आवेदन मांगे है। आवेदन 12 मार्च तक किए जा सकते हैं। देखें https://recruit.iitm.ac.in पर जाकर देखें पूरी जानकारी।