Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
001
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जून 2024। बीकानेर लोकसभा चुनाव से बड़ी खबर भाजपा प्रत्याशी की जीत की आई है। चौथी बार बीकानेर के सांसद अर्जुनराम बने और उन्होंने 40 हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज कर ली है। कुछ ही देर में इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। बता देवें श्रीडूंगरगढ़ व लूणकरणसर, कोलायत में कांग्रेस ने भाजपा को कड़ी टक्कर दी है। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता अर्जुनराम के साथ मौजूद रहें है। अर्जुनराम ने अपनी जीत का श्रेय भाजपा के कार्यकर्ताओं को दी है। वहीं बीकानेर शहर से अर्जुनराम ने खासी लीड ली है। बता देवें झालावाड़ से भी भाजपा के दुष्यंत सिंह जीत गए है।