Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 मई 2023। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने पर कस्बेवासियों ने जम कर प्यार दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा घुमचक्कर से तेरापंथ भवन तक आयोजित रोड़ शो में कस्बे के आमजन ने केंद्रीय मंत्री को मालाएं पहनाई और पुष्प वर्षा की। इस दौरान पूरे रास्ते मे जयकारे भी गूंजते रहे। रोड शो में स्थानीय सभी नेता शामिल रहे। घुमचक्कर से रवाना हुआ रोड शो स्टेशन रोड, पुराना बस स्टैंड, घास मंडी, रानी बाजार होते हुए तेरापंथ भवन पहुंच गया है। जहां केन्द्रीय मंत्री का नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम शुरू हो गया है। आप भी देखें रोड शो की विशेष फोटो। स्वागत जुलूस, रोड शो में बैंड, ढोल नगाड़े आदि भी शामिल किए गए है। जिनकी धुनों पर कार्यकर्ता जश्न मना रहे है।