Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 नवंबर 2022। सूडसर उपतहसील से लखासर हल्का के गांवों को श्रीडूंगरगढ़ में मिलाने के लिए संघर्ष कर रहें आंदोलनकारी आज संभागीय आयुक्त नीरज के पवन से मिलने पहुंचे। संयुक्त संघर्ष समिति लखासर के प्रतिनिधि मंडल ने इस निर्णय को बेतुका बताते हुए क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति की जानकारी दी। आयुक्त ने आश्वाशन देते हुए सरकार के निर्णय पर प्रभावी रूप से संभावनाओं के अनुरूप ही समस्या के हल पर कार्रवाई किए जाने की बात कही। समिति के मांगीलाल गोदारा ने बताया कि पूर्व में भी 56 दिनों तक लखासर में इस मांग को लेकर धरना दिया गया था और अब शीघ्र कार्रवाई नहीं किए जाने पर सरकार व प्रशासन के लिए सदबुद्धि यज्ञ किया जाएगा। मंडल में मांगीलाल गोदारा, पंचायत समिति सदस्य नानुराम नैण, सहकारी समिति लखासर अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर, कान नाथ गोदारा, तोलाराम नैण, श्रवण मेघवाल, पवन कुमार, चतराम नायक सहित अनेक युवा उपस्थित रहें व सभी ने आंदोलन को तेज करने की बात कही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संभागीय आयुक्त से मिलने पहुंचे आंदोलनकारी।