Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 मार्च 2022। राजेड़ू व बापेऊ के स्कूलों में तीन-तीन नए कमरों के निर्माण की स्वीकृति समग्र शिक्षा स्कूल परिषद द्वारा जारी की गई है। इस स्वीकृति के लिए प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा के समर्थकों ने उनका आभार व्यक्त किया। वहीं आज वीर तेजा मंदिर में शिक्षा विभाग की कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें गोदारा का सम्मान किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन सरस्वती पूजन से करते हुए गोदारा ने क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए सदैव तत्पर रहने की बात कही और इस दौरान शिक्षा विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहें।