Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
11
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 मई 2023। श्रीडूंगरगढ़ में गत वर्ष श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले सरकारी स्कूल में प्रवेश के लिए बच्चों को एक ओर सुनहरा मौका मिला है। हनुमान धोरा के पास हाइवे पर स्थित राजकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल में रिक्त सीटों के लिए आवेदन मांगे गए है। अभिभावक 4 मई से 9 मई के बीच आवेदन कर सकेंगे। प्रधानाचार्या विमला गुर्जर ने बताया कि कक्षा नर्सरी में 25 सीटें रिक्त है तथा प्रवेश के लिए बालक या बालिका की आयु 3 से 4 वर्ष होनी चाहिए। वहीं एलकेजी में 18 सीटें रिक्त है इसमें आयु 3 वर्ष 6 माह से 5 वर्ष होनी चाहिए। यूकेजी में 17 सीटें है जिसमें 4 वर्ष 6 माह से 6 वर्ष तक के बालक बालिका का प्रवेश होगा। कक्षा पहली में 24 सीटें रिक्त है जिसमें 5 वर्ष 6 माह से 7 वर्ष तक की आयु के बच्चों को लिया जाएगा। आप सभी जरूर स्कूल का अवलोकन करें और बच्चे को प्रवेश दिलवाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

https://pdf.ac/1a6ISt