Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 सितंबर 2024। कृषि उपज मंडी प्रांगण में स्थित सभागार में बुधवार को कृषक सहायता राशि के एक दर्जन चैक तथा आधा दर्जन किसानों को ईनामी योजनाओं की नगद राशि का वितरण किया गया। कार्यक्रम में विधायक ताराचंद सारस्वत ने जागरूक नागरिकों द्वारा आम किसानों तक कृषक सहायता राशि की जानकारी पहुंचाने की अपील की। सारस्वत ने कहा कि किसानों को जानकारी नहीं होने के कारण वे सरकार द्वारा दिए जाने वाले लाभ से वंचित रह जाते है। कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी उमा मित्तल ने कृषि कार्य करते समय होने वाली दुर्घटनाओं में मर्ग दर्ज करवाना व पोस्टमार्टम की अनिवार्यता का प्रावधान बताते हुए कहा कि आस पास के लोग इस संबंध में पीड़ित का सहयोग करें। मंडी सचिव सुरेंद्र कुमार बागड़वा ने कृषि मंडी द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष शिव स्वामी, तहसीलदार राजवीरसिंह कड़वासरा सहित सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश भादू, उपाध्यक्ष लालचंद सिद्ध, पूर्व अध्यक्ष श्यामसुदंर पारीक, सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़ व ओमप्रकाश बाना, व्यापारी सत्यनारायण सारस्वत, भगवानाराम महिया, मनोज जाखड़, भंवरलाल सारण, भगवानाराम महिया, मनोज जाखड़, ओमप्रकाश सहारण, गोपीराम गिला, रामदयाल बाना, नौरतमल, नौरंगनाथ सिद्ध, विश्वनाथ ज्याणी, भंवरलाल व्यास, लक्ष्मीनारायण सेवग सहित अनेक व्यापारी व लाभांवित परिवार के लोग शामिल हुए।
व्यापार मंडल ने विधायक से की ये मांगे, मिला आश्वासन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष श्यामसुंदर पारीक ने मंडल की ओर से विधायक ताराचंद सारस्वत से मंडी हित में अनेक मांगे रखी। पारीक ने औद्योगिक क्षेत्र के आवंटन की पूरजोर मांग उठाते हुए कहा कि कृषि आधारित उद्योगों के लगने से क्षेत्र में अनेक रोजगारों का सृजन होगा जिससे पूरे अंचल के किसान, व्यापारी व आमजन को लाभ मिल सकेगा। पारीक ने बीदासर रोड पर ओवरब्रिज का काम शीघ्र शुरू करवाने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि सीजन के समय मंडी परिसर व बीदासर रोड वाहनों से ब्लॉक हो जाती है जिससे अनेक दुर्घटनाएं भी घटित होती है। ऐसे में मंडी के सामने वाहनों की पार्किंग व्यवस्था करने के लिए भूमि का आंवटन किया जाए। पारीक ने मंडी में एमएसपी पर जो माल पहुंचता है उसके लिए उत्तर का गेट खोले जाने की मांग भी रखी जिससे ट्रेफिक व्यवस्था सुचारू हो सकें। विधायक ने इन मांगो पर संज्ञान लेकर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इन्हें मिली सहायता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजीव गांधी कृषक साथी योजना के अंतर्गत सहायता राशि के 24 लाख के चैक वितरित किए गए। मृत्युपर्यन्त दी गई सहायता राशि में मोमासर बास की लिछमा देवी पत्नी सोहनलाल, नारसीसर आशाकंवर पत्नी हिम्मत सिंह, ईदंपालसर करणाराम पुत्र मोहनराम, कल्याणसर पुराना सोनादेवी पत्नी लालूराम, बाडेला कमलेश पत्नी उमेदाराम, लूणकरणसर बलराम पुत्र रेखनाथ, बरजांगसर गायत्री पत्नी रोहिताश, बीदासर नत्थीदेवी पत्नी मांगीलाल, शेरूणा भंवरीदेवी पत्नी मालाराम, सांवतसर सरोज देवी पत्नी सुभाष, अमृतवासी रामीदेवी पत्नी भागीरथ, बीझांसर इमरती देवी पत्नी ओमप्रकाश के आश्रितों को दो-दो लाख के चैक वितरित किए गए।
उपहार योजना के तहत ये हुए पुरस्कृत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कृषक उपहार योजना के तहत मंडी स्तर पर लॉटरी के माध्यम से निकाले गए पुरस्कृत कृषकों को भी नगद पुरस्कार राशि दी गई। इलेक्ट्रानिक नेशनल एग्रीकल्चर मार्केट की ईनाम योजना में प्रथम पुरस्कार 25 हजार रूपए का गुसाईसर के सत्यनारायण, द्वितीय पुरस्कार 15000 रूपए का गुंसाईसर सत्यनारायण व तृतीय पुरस्कार 10 हजार का बेनीसर नोरतराम को दिया गया। वहीं एक अन्य लॉटरी में प्रथम पुरस्कार 25 हजार का बाना के गंगाराम को, द्वितीय पुरस्कार 15 हजार का ठुकरियासर के हड़मानाराम को, तृतीय पुरस्कार 10 हजार का कमल सिंह को दिया गया है।